

पंतनगर:+नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एयरपोर्ट आगमन पर उनका कांग्रेसियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया! आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पंतनगर आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, मौसम खराब होने के कारण अल्मोड़ा की रैली मे भाग लेने के लिए पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे थे, यही से वापस चले गए l
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ विधायक तिलकराज बेहड़ , विधायक काजी निजामुद्दीन तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थेl कांग्रेस नेताओं का कहना था , युवा सम्राट राहुल गांधी जी का संघर्ष, समर्पण और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनका निरंतर प्रयास करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनहित, सामाजिक न्याय और संविधान की मजबूती के लिए निरंतर संघर्षरत है।