बागेश्वर:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर:

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत आठ से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। इस दौरान पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरने के संबंध में जानकारी दी गई।

अभियान के तहत विशेष शिविरों और बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान किए गए फील्ड सत्यापन एवं जांच के क्रम में 2049 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। इन फॉर्मों के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और सभी पात्र मतदाताओं को आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad