



रुद्रपुर :परिवहन विभाग में सचल दल सुतैया,पुलभट्टा में तैनात परिवहन कर अधिकारी श्री विमल उप्रेती के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह संभागीय परिवहन कार्यालय उधम सिंह नगर में आयोजित किया गया ।जिसमें संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हल्द्वानी संभाग गुरुदेव सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, हल्द्वानी विपिन कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन काशीपुर संदीप वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुद्रपुर मोहित कोठारी ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रुद्रपुर नवीन कुमार सिंह ,परिवहन कर अधिकारी टनकपुर प्रमोद चौधरी सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री उप्रेती को उनके आगामी स्वस्थ,सुखमय जीवन हेतु शुभेच्छाएं दी गई तथा पुष्पगुच्छ , स्मृति चिह्न देकर तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय कार्मिकों द्वारा श्री उप्रेती के सेवाकाल और कार्यशैली पर प्रकाश डाला गया।