भीमताल :मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडे द्वारा विकासखंड रामनगर में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामनगर को विभागीय कार्यों में लापरवाही पर फटकार लगाते हुए करण बताओ नोटिस जारी किया गया है।….

ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामनगर द्वारा क्लस्टर लेवल फेडरेशन के कार्यकारिणी गठन में अत्यंत ही लापरवाही बरती है । क्लस्टर में दो अध्यक्ष है जिनमें असमंजस की स्थिति है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक द्वारा अपने कार्यों में अत्यंत ही उदासीनता बढ़ती गई है जिससे क्लस्टर में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। महिलाओं द्वारा अभद्रता संबंधी शिकायतें भी की गई है तथा धनराशि मनमाने तरीके से देने के आरोप भी लगाए हैं।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामनगर को 3 दिन में कारण बताओं नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।
ADVERTISEMENTS