रुद्रपुर:नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का सफल आयोजन,नारी शक्ति वंदन अभियान के निमित्त आज डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। नारी शक्ति वंदन अभियान के निमित्त आज डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अभियान में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मानव श्रृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों तथा उनकी सक्रिय भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम में विधायक श्री शिव अरोरा, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा श्री धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा श्री नवजोत सिंह सहित श्री रचित सिंह, श्री रोहित भट्ट, श्री आदेश भारद्वाज, श्री मनीष गोस्वामी, श्री अशोक नेगी, श्री मयंक माटा, श्री संजय कुमार एवं सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक श्री शिव अरोरा ने अपने संबोधन में कहा कि “देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें समाज में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें सभी को मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।”

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को सुनिश्चित करने का एक मजबूत संकल्प है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर महिला को समान अवसर और सम्मान मिले, तभी सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को इस अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में सभी ने मिलकर नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के इस संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad