
चम्पावत 08 अगस्त। संवाददाता
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जनपद में नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका क्षेत्र टनकपुर में आवारा श्वानों के टीकाकरण अभियान को गति दी गई है। इसी क्रम में, 7 आवारा श्वानों का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि यह अभियान नगर पालिका परिषद टनकपुर एवं पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्रों में इस अभियान को और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि आमजन को आवारा पशुओं से होने वाले संभावित खतरों से सुरक्षित रखा जा सके।