ब्रेकिंग धामपुर: [बिजनौर]पत्रकार निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर करें पत्रकारिता : अशोक गुलाटी ✔️ऐसी पत्रकारिता से समाज में पत्रकारों की ओर अधिक बढ़ेगी विश्वसनीयता, पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति की मजबूती पर किया विचार विमर्श, महेंद्र सिंह सलूजा संरक्षक और शाकिर अंसारी जिला महामंत्री मनोनीत! राजीव गुप्ता की रिपोर्ट लाइव

खबर शेयर करें -

धामपुर। [बिजनौर ]| पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) की ओर से आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति की मजबूती और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न आदि अनेक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया‌। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी/उत्तराखण्ड के अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर पत्रकारिता करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को पत्रकार की जगह पक्षकार न बनने का संदेश भी देते हुए पत्रकारिता क्षेत्र की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखने के लिए कर्तव्य निष्ठा और मिशनरी भावना से कार्य करने पर बल दिया।
बगदाद अंसार मार्ग स्थित मन्नत मैरिज हॉल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन का शुभारंभ मंचासीन अतिथि अशोक गुलाटी, हाजी मतलूब अंसारी, विनय भार्गव व नजम सिद्दीकी आदि का माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पत्रकार प्रेस परिषद भारत के राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि किसी भी स्तर पर पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को पत्रकार की जगह पक्षकार न बनने का संदेश भी दिया। उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखने के लिए कर्तव्य निष्ठा और मिशनरी भावना से कार्य करने पर बल दिया।
अशोक गुलाटी ने बताया कि उनके संगठन की देश के , 11 राज्यों में शाखाएं गठित है। इन शाखाओं से हजारों की संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार पूरी निष्ठा एवं कर्तव्य परायण ता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूती दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद भारत किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न का शिकार होने वाले पत्रकारों की हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तत्पर है, लेकिन व्यक्तिगत मामलों को पत्रकारिता से जोड़कर कार्य करने वाले पत्रकारों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की भी आवश्यकता है, तभी पत्रकारिता क्षेत्र की गरिमा और मर्यादा को भी सुरक्षित रख पाना संभव होगा। उन्होंने 1981 में प्रारंभ की गई पत्रकारिता तथा पत्रकारिता के निर्धारित मापदंडों के माध्यम से अर्जित की गई उल्लेखनीय उपलब्धियों की बिंदु बार विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक ने संपादकाचार्य पंडित रूद्रदत शर्मा की जन्मस्थली धामपुर में सफलतापूर्वक संपादित होने वाले पत्रकार सम्मेलन को पत्रकार प्रेस परिषद भारत की उल्लेखनीय एवं गौरवशाली उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष नजम सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष धामपुर राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष धामपुर सुशील रस्तौगी, सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक, वरिष्ठ पत्रकार शाकिर अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली देहात रविन्द्र कुमार, मोहित कुमार, नगर प्रभारी स्योहारा आलम खान, दिलशाद अंसारी, रविनाथ अर्स मलिक, मुनीरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद हुसैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, हाजी मतलूब अंसारी, निहाल अहमद, शमशुल अरब, कफील अंसारी, फखरुद्दीन फक्र, मास्टर शमशेर अली शम्स, जमालुद्दीन अंसारी, इमरान अहमद, मोहम्मद अजहर, मनप्रीत सिंह बॉबी, मोहम्मद अरशद, पंकज दक्ष, तनवीर अहमद, अरशी, संजय कुमार, पंडित धर्मवीर सिंह, रिसालत हुसैन, इरशाद खान, नौमान अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक ने की तथा संचालन इरशाद मंसूरी व शाकिर अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

महेंद्र सिंह सलूजा संरक्षक और शाकिर अंसारी जिला महामंत्री मनोनीत

धामपुर। कार्यक्रम में पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) के उत्तर प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने वरिष्ठ पत्रकार सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक को जिला संरक्षण और वरिष्ठ पत्रकार शाकिर अंसारी को जनपद बिजनौर का जिला महामंत्री मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी हम शाकिर अंसारी को और इससे भी कुछ ज्यादा देने वाले हैं, क्योंकि शाकिर अंसारी एक कर्मठ, जुझारू और ईमानदार पत्रकार नहीं, बल्कि संगठन के कार्यों में भी पर चढ़कर भाग लेते हैं।

महात्मा विदुर की धरती बिजनौर में अक्टूबर माह में होगा जिला स्तरीय सम्मेलन

धामपुर। पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) के उत्तर प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव अशोक गुलाटी ने रविवार को धामपुर में सफलतापूर्वक संपादित हुए पत्रकार सम्मेलन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ..

आगामी सितंबर या अक्टूबर माह में जिला स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन महात्मा विदुर की धरती जनपद बिजनौर में किया जाएगा। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली सहित अनेक स्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शाखा से जुड़े पदाधिकारीगण एवं सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad