रामनगर:चन्दन पाठक हत्याकांड; हत्यारा चंदन गिरफ्तार! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -


रामनगर : 28 जून को वादी बलवन्त सिह नेगी पुत्र महेन्द्र सिंह नेगी निवासी ओम होटल रानीखेत रोड रामनगर जनपद नैनीताल मालिक ओम होटल रानीखेत रोड रामनगर ने थाने आकर सूचना दी कि एक व्यक्ति ने मेरे होटल में काम करने वाले चन्दन पाठक पुत्र गंगा दत्त पाठक निवासी पाटकोट हाल निवासी लखनपुर रामनगर नैनीताल उम्र 50 वर्ष की हत्या कर दी है तथा हत्या करने वाला भी होटल मे मौजुद है । उक्त सूचना पर तत्काल मुकदमा एफ आई आऱ नं0 240/25 धारा 103(1) बी एन एस पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 मनोज नयाल के सुपुर्द करते हुए प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल ओम होटल पहुंची तो मौके पर होटल के रिसेप्सन में पड़ी चारपाई पर मृतक चन्दन पाठक उपरोक्त का खुन से लथपथ शव पड़ा था तथा चारपाई पर ही एक अन्य व्यक्ति भी पड़ा था जिसके कपड़ों व हाथों आदि पर खुन लगा था । दोनों व्यक्तियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा चन्दन पाठक उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया । घटनास्थल पर पाये गये व्यक्ति चन्दन पुत्र श्री मोहन सिहं रावत उम्र- 37 वर्ष नि0- हाउस नं0- 10 साजखोली क्वैराला भिक्यासेन , अलमोड़ा दुर्गा माता मंदिर क्वैराला अल्मोडा व मधुवन कालोनी फर्स्ट पीरुमदारा थाना रामनगर जिला नैनीताल हाल पता – कैंट महेश नगर थाना महेशनगर जिला अंबाला हरियाणा से पूछताछ की गयी तो बताया कि मै दो ढाई साल से काम करता हूं । अंबाला से मै कल रामनगर आया था । 28 जून को मैने अपने दोस्त हरदेश को चौधरी ढाबा पीरुमदारा बुलाया तथा उसके साथ भवानीगंज में हम लोगो ने बैठकर शराब पी। उसके बाद हरदेश घऱ वापस चला गया तथा मै अम्बाला जाने के लिए रोडवेज बस अड्डा रामनगर पहूँचा । अम्बाला के लिए शाम को 05 बजे गाड़ी जानी थी जिस कारण मैने सोचा कि थोड़ी देर किसी होटल में रुक कर 2-3 घण्टे आराम कर लुगां तो मै वही पर स्थित एक होटल ओम में चला गया । जहाँ रिसेप्शन पर कोई मौजूद नही था। मैने आवाज लगायी तो उसी में अन्दर कोने में चारपाई में एक व्यक्ति बैठा था जिसे मैने कमरा किराये के लिए मांगा तो उसने मुझे कमरा देने से मना कर दिया और बेवजह मुझे माँ बहन की गाली गाली गलौच करने लगा और कहने लगा कि हम शराबी नशेड़ीयो को कमरा नही देते हैं। इतने में मुझे काफी गुस्सा आ गया । तो मैने गुस्से में आकर मैने उसके साथ मारपीट कर दी तथा उसे तब तक मारता रहा जब तक कि वो मर नही गया । उसके बाद मुझे लोगों के आने की आवाज आने लगी तो मै डर गया और मुझे लगा कि यदि में बाहर गया तो ये लोग मुझे मार देंगें इसलिए मै उसी चारपाई में बेहोशी का बहाना कर वही लेट गया । उसके बाद वहाँ पुलिस आ गयी और मुझे पकड़ लिया । अतः अभियुक्त चन्दन पुत्र मोहन सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
गिरफ्तारी टीम –
– Sho श्री अरुण कुमार सैनी,व0उ0नि0 मौ0 यूनुस,व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल,उ0नि0 तारा सिंह राणा,उ0नि0 जोगा सिंह,उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार,


4- उ0नि0 तारा सिंह राणा
5- उ0नि0 जोगा सिंह
6- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार ,हे0कानि0 तालिब हुसैन,कानि0 संजय सिंह,कानि0 संजय सिंह,कानि0 विजेन्द्र सिंह,कानि0 गोविन्द सिंहl


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad