ब्रेकिंग देहरादून:महेंद्र भट्ट जी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी बधाई!

खबर शेयर करें -

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि महेंद्र भट्ट का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनना उत्तराखंड भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक संगठित होकर जनता की सेवा में तत्पर रहेगी। उनका अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क कौशल पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। हम सब उनके साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उनकी जनहितकारी नीतियों और मजबूत प्रशासनिक दृष्टिकोण से जनता का सरकार पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। संगठन और सरकार के बीच उत्कृष्ट समन्वय के चलते भाजपा ने हाल ही में नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad