ब्रेकिंग बागेश्वर: नदी किनारे फंसे नेपाली मूल के परिवार के लिए मसीहा बनी पुलिस! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

✔️फायर टीम कपकोट ने सरयू नदी के किनारे फंसे नेपाली मूल के परिवार को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला ।

बागेश्वर:आज दानू गधेरे के पास सरयू नदी में एक नेपाली परिवार नदी की बाढ़ में फंसे होने की सूचना फायर स्टेशन कपकोट को प्राप्त हुई उक्त सूचना पर फायर टीम तत्काल घटनास्थल दानू गधेरे में पहुची। देखा कि नदी किनारे बनी झोपड़ी में निवास कर रहे नेपाली मूल का परिवार जो नदी का जलस्तर अचानक बढने से झोपड़ी के दोनो ओर पानी भरने से उक्त परिवार फंसा हुआ था। फायर टीम ने बड़ी सूझ-बूझ से व अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए रोप (रस्सी) की सहायता से उफनती नदी में पार बेस बाध कर नेपाली मूल के व्यक्त उसके परिवार के सभी सदस्यों को उनके जरुरत के सामान के साथ सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। स्वयं को सुरक्षित बाहर पाकर नेपाली मूल के परिवार द्वारा फायर टीम का धन्यवाद के साथ दिल से आभार प्रकट किया गया । फायर टीम के इस कार्य की स्थानीय लोगो द्वारा भी प्रशसा की गयी।
इस दौरान फायर टीम कपकोट द्वारा नदी किनारे निवास कर रहे मजदूरों एवं स्थानीय लोगो को मानसून सीजन के दृष्टिगत सतर्क रहने, नदी नालो के किनारे ना जाने के लिये जागरुक किया गया। किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति होने पर डॉयल 112 में सूचना देने के बारे मे बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad