रुद्रपुर :प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियाँ आधुनिक जीवनशैली के लिए वरदानः महापौर✍️ Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

  • गायत्री चेतना केंद्र में एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

रुद्रपुर। गंगापुर रोड, नंद बिहार स्थित गायत्री चेतना केंद्र में एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महापौर विकास शर्मा ने फीता काटकर किया। यह शिविर 10 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न असाध्य रोगों का उपचार बिना दवा के किया जाएगा, साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा आज की तेज रफ्रतार और तनावपूर्ण जीवनशैली में दवाओं पर निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक्यूप्रेशर जैसी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियाँ न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि शरीर की स्वाभाविक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती हैं। हमारे पूर्वजों ने जो ज्ञान और चिकित्सा पद्धतियाँ विकसित की थीं, वे आज भी उतनी ही प्रभावशाली हैं। एक्यूप्रेशर जैसी पद्धति इस बात का प्रमाण है कि दवा के बिना भी शरीर के भीतर संतुलन स्थापित कर रोगों का समाधान किया जा सकता है। आज की पीढ़ी को दवा-निर्भर जीवन के बजाय प्राकृतिक विकल्पों की ओर लौटने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा एक सशक्त वैकल्पिक प्रणाली है, जो शरीर के विशेष बिंदुओं पर दबाव डालकर ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करती है। इससे न केवल शारीरिक समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि मानसिक तनाव में भी राहत मिलती है। इस विधा के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।

महापौर ने कहा कि ऐसे शिविर समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी हैं, विशेषकर उन लोगों के लिए जो लम्बे समय से जटिल रोगों से जूझ रहे हैं और महंगी दवाओं एवं इलाज से थक चुके हैं। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गायत्री चेतना केंद्र और भारतीय एक्यूप्रेशर संस्थान द्वारा उठाया गया यह कदम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है। मैं चाहूंगा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित हों और नगर निगम भी इस दिशा में हरसंभव सहयोग देगा। गायत्री चेतना केंद्र द्वारा आयोजित यह शिविर निश्चित रूप से समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा रुद्रपुर के प्रतिनिधि अशोक कुमार छाबड़ा ने जानकारी दी कि 10 जुलाई तक चलने वाला यह प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर भारतीय एक्यूप्रेशर संस्थान, लखनऊ के निदेशक एवं प्रयागराज के प्रोफेसर अमर प्रताप सिंह चन्द्रवंशी एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि शिविर के अंतर्गत रोजाना तीन पालियों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। रोगियों के निःशुल्क उपचार के लिए प्रातः 10ः30 से दोपहर 12ः00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। शिविर में डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, गठिया, दमा, मिर्गी, स्पॉन्डिलाइटिस, मोटापा, किडनी एवं हृदय रोग, पथरी, लकवा, स्त्री रोगों सहित अनेक असाध्य रोगों के उपचार की विधियाँ अपनाई जा रही हैं।

इस अवसर पर ललित राठौर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, मस्त राम शर्मा, भोला प्रसाद यादव, आशीष छाबड़ा, राजेश शैली, विकास सचान, सुशील कुमार शर्मा, मंजू दनाई, इंदू, पूनम सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad