breaking:कर्ज में डूबे परिवार ने खाया जहर, मां-बेटी की मौत, पिता और बेटी मौत से जूझ रही है!

खबर शेयर करें -

बिजनौर : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के टेंडरा गांव में साहूकारों के कर्ज से परेशान एक परिवार ने जहर खा लिया। मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता और छोटी बेटी की हालत गंभीर है। मौत से जूझ रही है, वही पुलिस जांच में जुट गई है।उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कर्ज से परेशान एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। बताया गया कि मां और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और दूसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।यह मामला नूरपुर क्षेत्र के टेंडरा गांव का है, जहां साहूकारों से कर्ज लेकर जूझ रहे पुखराज के परिवार ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इनमें मां रमेशिया और बड़ी बेटी अनीता की मौत हो गई जबकि पिता पुखराज और छोटी बेटी सुनीता को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिवार लंबे समय से साहूकारों से लिए कर्ज और लगातार हो रहे दबाव से मानसिक तनाव में था। आर्थिक तंगी ने परिवार को इतना तोड़ दिया कि सामूहिक जहर खाने जैसा कदम उठाना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जहर खाने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad