ब्रेकिंग देहरादून:PCS अधिकारी डीपी सिंह के घर ईडी का छापा, राज्य की ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप, , NH-74 घोटाले से जुड़ा है मामला! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

‘:PCS अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर पुलिस तैनात”..

देहरादून से बड़ी खबर आ रही हैईडी की टीम ने गुरुवार को पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह (PCS officer DP Singh) के ठिकानों पर छापा मारा. बता दें डीपी सिंह एनएच 74 घोटाले में मुख्य आरोपी रह चुके हैं. साथ ही उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं.
ED ने देहरादून समेत नौ ठिकानों पर मारा छापा,ईडी ने उनके राजपुर रोड स्थित आवास से लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली और सीतापुर के आवासीय ठिकानों को कवर किया।

इसके साथ ही ईडी की टीम हरिद्वार में एनएच के एक अफसर और काशीपुर में एक अधिवक्ता के अवसर पर भी कार्रवाई कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई से एनएच 74 से जुड़े आरोपियों और अन्य व्यक्तियों में हड़कंप की स्थिति है।

इससे पहले ईडी सितंबर 2014 में डीपी सिंह समेत 08 आरोपियों के विरुद्ध न्यायलय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। वहीं, अक्टूबर 2024 में कोर्ट भी डीपी को झटका दे चुकी है। करीब 500 करोड़ के इस घोटाले में शासन की अनुशासनिक जांच में डीपी को क्लीनचिट दे दी गई थी।

तब ऊधम सिंह नगर के एडीजी द्वितीय ने सुनवाई जारी रखने को कहा था। यह आदेश डीएम ऊधम सिंह नगर के मुकदमा बंद करने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के क्रम में।दिए गए थे।

खैर, ईडी की इस कार्रवाई के बाद पूर्व में कार्रवाई की जद में आए अफसर भी सकते में हैं। माना जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है। ऐसे में कई बड़े अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।..

ईडी की टीम ने देहरादून समेत कुल नौ ठिकानों पर छापा मारा. ईडी के एक्शन के बाद से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें ईडी की टीम ने उत्तरप्रदेश में भी डीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है.
ED की छापेमारी जारी

बता दें कि पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी है. डीपी सिंह पर NH-74 में करोड़ों रूपए के घोटाले का आरोप है.उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी
डीपी सिंह के आवास पर पुलिस बल तैनात

ऐसे में ईडी के अधिकारी किसानों को मुआवजा देने की फाइल के दस्तावेजों के साथ ही बैंकिंग दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर पुलिस बल भी तैनात हैं,ईडी की टीम उनके आवास के साथ-साथ अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चला रही है। छापे के दौरान दस्तावेजों की जांच की जा रही है और कुछ अहम फाइलें व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से हो रही है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि घोटाले की रकम को कैसे और कहां खपाया गया है, इससे पूर्व आज देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार सुबह सूत्रों के अनुसार, यह छापा उत्तराखंड के बहुचर्चित राष्ट्रीय राजमार्ग-74 (NH-74) मुआवजा घोटाले से जुड़ी जांच के सिलसिले में मारा गया है। डीपी सिंह पहले भी इस घोटाले में आरोपी रह चुके हैं, जहां जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में भारी गड़बड़ी और करोड़ों के फर्जी भुगतान की बात सामने आई थी। समाचार लिखे जाने तक डीप सिंह के आवास पर पुलिस बल तैनात थे, और जांच जारी है|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad