बिग ब्रेकिंग हल्द्वानी: किच्छा [उधम सिंह नगर] निवासी की कार नहर में गिरी, चार की दर्दनाक मौत, मृतकों में चार दिन के एक नवजात भी है, तीन घायलों की हालत नाजुक$ Ashok Gulati editor in chief ग्राउंड जीरो से :>लाइव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: किच्छा [उधम सिंह नगर] निवासी की कार नहर में गिरी, चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल ग्राउंड जीरो से :>लाइव लगातार हो रही भारी बरसात से आज प्रातः शहर में दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मंडी क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन के पास एक एक्सयूवी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे में सात लोग सवार थे, जिनमें चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK06 AX 8728 में सवार सभी लोग ग्राम बरा, किच्छा, उधम सिंह नगर के निवासी थे और सुशीला तिवारी अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

मृतकों की पहचान नीतू (34 वर्ष), कमला देवी (51 वर्ष), राकेश (32 वर्ष) और चार दिन के एक नवजात के रूप में हुई है। वहीं, रामा (27 वर्ष), रमेश (39 वर्ष) और वाहन चालक श्यामलाल (40 वर्ष) घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर में गिरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और फंसे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad