चंपावत:विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश – सभी विभाग सुनिश्चित करें योजनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन! Ashok Gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

चंपावत 24 जून |

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश – सभी विभाग सुनिश्चित करें योजनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन

जिला सभागार में मंगलवार को आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी फाइल दो दिन से अधिक किसी भी स्तर पर लंबित न रहे। अनावश्यक पेंडेंसी विकास की गति को बाधित करती है, जिसे गंभीरता से लिया जाएगा।

उन्होंने निर्देशित किया कि— सभी अधिकारी योजनाओं का भौतिक निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें ताकि कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत, नालियों की समुचित सफाई और रख-रखाव को प्राथमिकता पर लिया जाए। जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यों को कृषि, उद्यान एवं ब्लॉक स्तरीय (BDO) योजनाओं के साथ समन्वय बनाकर वृक्षारोपण और सारा कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। कोई भी DPR लंबित न रहे तथा सभी प्रस्तावों को समयबद्ध रूप से तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए। सभी विभाग अपनी-अपनी लंबित योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की गति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता इसके मूल आधार होंगे। लापरवाही या गैर-जवाबदेही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

“जनपद में चल रहे सभी निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। विभागीय समन्वय, जवाबदेही और फील्ड स्तर पर सक्रियता ही सुचारु विकास का आधार है।” — जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी, ईई लोनिवि एम सी पलड़िया अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वीके पाल अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग विजय सकारिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश बिष्ट सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad