ब्रेकिंग Covid-19: गुजरात में 24 घंटे में 108 लोग कोरोना से संक्रमित, एक की मौत; महाराष्ट्र में 86 नए मामले सामने आए@

खबर शेयर करें -

Covid-19: कोरोना महामारी एक बार फिर वापसी करती नजर आ रही है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में 108 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई, जबकि महाराष्ट्र में मंगलवार को 86 नए मामले दर्ज किए गए और कल से अब तक चार लोगों की जान गई।कोरोना वायरस एक बार फिर भारत में तेजी से अपने पैर पसारते जा रहा है। गुजरात में बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 108 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, महाराष्ट्र में मंगलवार को 86 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने यह जानकारी दी।गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया, राज्य में फिलहाल 461 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, 441 मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं। बीते दिन 43 मरीज ठीक भी हुए हैं। गुजरात सरकार की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सामने आ रहे सभी मामले ओमिक्रॉन के LF.7.9 और XFG रिकॉम्बिनेंट सब-वैरिएंट के हैं, जो हल्का बुखार और खांसी का कारण बनते हैं। सरकार ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कोरोना मामले हर 6 से 8 महीने में आमतौर पर बढ़ते हैं। मृतक कोरोना मरीज की पहचान नहीं बताई गई है|महाराष्ट्र में कोरोना के 86 नए मामले
वहीं, महाराष्ट्र में आज कोरोना 86 नए मामले सामने आए। इस साल एक जनवरी से अब तक कुल 959 लोग इस संक्रमित हो चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक 435 मरीज ठीक हो चुके हैं। 510 सक्रिय मामले हैं। सोमवार से अब तक 4 मरीजों की मौत हुई है। इनमें नागपुर में 2, चंद्रपुर और मिरज में 1-1 मरीज की जान गई है।

86 नए मामलों में से 26 मुंबई, 24 पुणे, 9 ठाणे, 6 नवी मुंबई, 1-1 कल्याण और उल्हासनगर, 3 पिंपरी-चिंचवड़, 2-2 कोल्हापुर और नागपुर, और 4 सांगली से हैं। मुंबई में इस साल कुल 509 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 503 मई में ही आए। इस साल अब तक 14 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 13 को पहले से किडनी की बीमारी, कैंसर, डायबिटिक कीटोएसिडोसिस, फेफड़ों की बीमारी, दिल की धड़कन में गड़बड़ी और पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियां थीं। महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 12,880 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है और पॉजिटिव मरीजों को नियमित उपचार दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad