बिग ब्रेकिंग रुद्रपुर: 30 मिनट में 100 साल पुरानी अवैध मजार को सुबह-सुबह हटाए, स्थानीय विधयक शिव अरोड़ा ने क्या कहा सुनिए :>लाइव Ashok gulati editor in chief

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: स्थानीय मुख्यालय इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने हटा दिया, इस अवैध मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था। बताया जाता है कि एक ही नाम की कई अवैध मजारे होने की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। सूत्रों का कहना है कि उक्त नाम से उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर फ्रेंचाइजी अवैध मजारें हैं, आज मंगलवार सुबह-सुबह की गई प्रशासनिक कार्रवाई में उक्त अवैध मजार को हटाकर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया है। चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके छह लाइन का बनाया जा रहा है। अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने मौके पर कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विद्युत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रोशनी में ध्वस्त करने का काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया,..

इधर दूसरी एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि नेशनल हाईव के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई, रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जायेगा, …

स्थानीय भाजपा विधयक ने क्या कहा सुनिए लाइव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad