हल्द्वानी: दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रज्ज्वलित की वार्षिक खेल प्रतिभा की लौ प्रज्ज्वलित की गई, खेलों की शुरुआत 100 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर की रिले दौड़ से आरंभ की गई!

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रज्ज्वलित की वार्षिक खेल प्रतिभा की लौ प्रज्ज्वलित की गई, खेलों की शुरुआत 100 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर की रिले दौड़ से आरंभ की गई! [ विशेष संवाददाता] दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में वार्षिक खेल दिवस के सम्मान स्वरुप विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की लौ प्रज्ज्वलित की गई l कार्यक्रम का आरंभ हिमालय एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष भूमेश अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीता अग्रवाल एवं विद्यालय के उपाध्यक्ष (प्रो. वाइस. चेयरमेन ) विवेक अग्रवाल एवं विद्यालय निदेशिका श्रीमती श्रेयल अग्रवाल की उपस्थिति में आरम्भ हुआ l
इससे पूर्व विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की लौ प्रदीप्त कराई गई l
कार्यक्रम की शुरुआत ‘मशाल प्रज्ज्वलन’ की प्रतीक परंपरा से आरंभ हुई l यह खेल मशाल सदैव खेल भावना, उत्साह, जोश, संकल्प स्फूर्ति एवं प्रतिस्पर्धा की भावना की वृद्धि कारक रही हैl इसी भावना का आश्रय लेते हुए विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया l विद्यार्थियों द्वारा निष्पक्षता ,निःश्चलता, आत्मविश्वास, अभिप्रेरणा, नेतृत्व एवं ईमानदारी आदि खेल मूल्यों की धरोहर संजोते हुए, खेल शपथ को अंगीकार किया गया l विभिन्न कक्षा वर्गों के विद्यार्थियों द्वारा क्रमशः अनेक खेलों को खेल कर क्षमता, जोश,शक्ति संकल्प एवं खेल प्रतिभा से अभिप्रेरित किया गया l
खेलों की शुरुआत 100 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर की रिले दौड़ से आरंभ की गई l इसके साथ-साथ ही ताइक्वांडो, ड्रिल प्रदर्शन, जिमनास्टिक,घुड़सवारी एवं योग आदि खेल क्रियाकलापों ने सभी को मंत्र-मुग्ध करते हुए प्रतिभा का कायल बनाया l
घुड़सवारी इस खेल दिवस की विशेष पहचान एवं शान रही, जिसमें विद्यार्थी घुड़सवारों द्वारा शरीर सौष्ठव,अनुशासन एवं शारीरिक स्फूर्ति से सभी को आश्चर्यचकित किया गया l
खेल कार्यक्रम जुंबा द्वारा विद्यार्थियों ने संगीत प्रतिभा की धुन में सभी को उमंग, उत्साह एवं जीवन आशाओं से सराबोर करते हुए ,अपनी संगीत प्रतिभा से परिचित कराया l शिक्षक व विद्यार्थियों ने मिलकर रस्साकशी के खेल द्वारा आत्मीय एवं सौहार्द पूर्ण खेल भावना का प्रदर्शन किया l
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अध्यक्ष एवं विद्यालय उपाध्यक्ष(प्रो. वाइस. चेयरमेन )महोदय द्वारा विजेता -उपविजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया l
विद्यालय उपाध्यक्ष द्वारा ( प्रो. वाइस. चेयरमेन) द्वारा आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही अपने अभिप्रेरक संभाषण द्वारा विद्यार्थियों की खेल भावना की सराहना करते हुए, उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईंl
विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा कार्यक्रम का समापन करते हुए अन्य सभी विद्यार्थियों को प्रतिभागी विद्यार्थियों की खेल भावना से अभिप्रेरणा लेकर, खेल भावना को अंगीकार व जीवंत बनाने का संदेश प्रसारित किया गया।
विद्यालय का वार्षिक खेल उत्सव, समस्त विद्यालय पदाधिकारियों, समन्वयकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति में खेल भावना का सच्चा एवं अविस्मरणीय क्षण रहा l

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad