ब्रेकिंग लोहाघाट (चंपावत) 😲 65 वर्षीय बुर्जुग ने दिव्यांग बालिका से किया दुष्कर्म@सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -
विजय गोस्वामी – राजस्व पुलिस प्रभारी तहसीलदार लोहाघाट


-लोहाघाट (चंपावत) सुंदर बहादुर ब्यूरो चीफ की रिपोर्टजनपद के लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट से रिश्तो को तार तार करने वाली एक घटना सामने आई है बाराकोट ब्लॉक के एक सुदूर गांव में 65 वर्षीय बुर्जुग द्वारा एक नाबालिग दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, आरोपी पर घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है, पीडि़ता की माँ की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, राजस्व पुलिस से मामला रैगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है, राजस्व पुलिस प्रमुख तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि बाराकोट ब्लाक के एक सुदूर गांव की महिला ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी कि बीती 4 दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ गांव के रिश्ते में मुह बोले ताऊ गणेश सिंह उम्र 65 द्वारा दुष्कर्म किया गया है साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है, धमकी से डरकर नाबालिक ने अपनी मां को इतने दिनों तक यह बात नहीं बताई थी तहसीलदार गोस्वामी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा एवं पॉक्सो की धारा के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है पीडि़ता का लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया है, आरोपी घटना के बाद से फरार है मामले को रैगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत वर्मा ने उक्त मामले को रैगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है अब रेगुलर पुलिस के द्वारा आरोपी की धरपकड़ करी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad