

रुद्रप्रयाग — भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग के भाजपा मंडल चोपता के अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी की अध्यक्षता में दुर्गाधार गेस्ट हाउस में बूथ सशक्तिकरण की बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में मेरा बूथ सबसे मजबूत मंत्र को मुख्य वक्ताओं के द्वारा भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को बताया गया।
बूथ सशक्तिकरण की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया। कि बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा चोपता मण्डल के उन्नतीश बूथों और आठ शक्ति केंद्रों का वृत्त लेते हुए कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत तभी होगा जब मंडल के सभी कार्यकर्ता और बूथ समिति के सदस्यों का आपस में समन्वय बैठाकर संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। केदारनाथ विधायक ने बूथ सशक्तिकरण की रूप रेखा अवगत कराते हुए कहा। कि बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी,बीएलए– 2, बूथ समिति सदस्य व सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम नागरिको तक पहुंचाना है। महीने के आखिरी रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर कार्यकताओं के द्वारा सुना जाना है।
कार्यक्रम के संयोजक व सतेराखाल वार्ड से जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी भूमिका में कार्य करना है। भाजपा संगठन में कोई बड़ा और कोई छोटा नहीं है भाजपा संगठन सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सारी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को बताया कि मेरा बूथ जीता तो संगठन जीता भाजपा की मूल ताकत कार्यकर्ता है। हम सभी लोगों में आपसी संवाद होना अति आवश्यक है। भाजपा संगठन एक परिवार है और हम सब उस परिवार के ही सदस्य हैं संगठन के अनुशासन में रहकर सभी कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। सरकार का उद्देश्य भी यही है। की अंतिम छोर में खड़ा व्यक्ति पात्र परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी ने भारी संख्या में पहुंचे हुए सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार जताया। अग्रिम कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं का अवगत कराई।
बूथ सशक्तिकरण बैठक के शुभ अवसर पर मंदाकिनी विकासखंड अगस्त्यमुनि की प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, भाजपा जिला मंत्री रुद्रप्रयाग मगन नेगी, अनु०मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्ष लाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, तल्लानागपुर विकास संघर्ष समिति चोपता के अध्यक्ष अमित प्रदालि,मंडल महामंत्री दीपक नेगी, मण्डल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा राखी गुसाई, ग्राम बोरा प्रधान प्रियंका देवी, ग्राम पंचायत मयकोटि के प्रधान देवेंद्र भट्ट,पूर्व मंडल अध्यक्ष सचेंद्र रावत, बुद्धिबल्लव थपलियाल, चंडी प्रसाद सेमवाल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी शंकर नेगी, आदि सभी बूथ अध्यक्ष गण, शक्ति केंद्र संयोजक,ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण मातृ शक्तियां उपस्थित रहे।