ब्रेकिंग रुद्रपुर:खेल एवं युवाकल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने 1 कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों, किसानों व राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2022-23 की समीक्षा बैठक ली।

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर 10 अक्टूबर विशेष संवाददाता, प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवाकल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कलक्टेªट सभागार में विभागीय अधिकारियों, किसानों व राईस मिलर्स पदाधिकारियों के साथ धान खरीद 2022-23 की समीक्षा बैठक ली। मा0 मंत्री ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कतों के बारे में किसानों से चर्चा कर सुझाव लिये। इस दौरान किसानों ने बताया कि जनपद में धान क्रय केन्द्र और बढ़ाया जाये व नेफैड क्रय ऐजेन्सी को धान क्रय केन्द्र न दिया जाये क्योकि किसानों को समय से भुगतान नही दिया जाता है। जिसपर मा0 मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि नेफैड एजेन्सी को कही भी क्रय केन्द्र न दिया जाये, नेफैड ऐजेन्सी के स्थान पर अन्य क्रय ऐजेन्सी को चयनित कर धान क्रय केन्द्र दिया जाये। किसानों ने मा0 मंत्री को अवगत कराया कि अन्य राज्यों में मानक से तीन प्रतिशत नमी और बढ़ाया जाये व वर्तमान में अधिक वर्षा होने के कारण धान की फसल काफी नुकसान हुई है, किसानों को इसका मुआवजा भी दिया जाये। जिसपर मा0 मंत्री ने किसानों को आश्वासन देते हुये कहा कि शासन स्तर पर वार्ता कर किसानों के हित में जो भी होगा अवश्य किया जायेगा। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही आने दी जायेगी। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बरसात की वजह से किसानों के धान के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराये। जिससे कि किसानों के धान का हुये नुकसान का सही आंकलन हो सकें। उन्होने सभी क्रय ऐजेन्सियों व कच्चा आढ़तियों से कहा कि धान खरीद में किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाये तथा किसानों को समय से भुगतान किया जाये। उन्होने कहा कि किसाना हमारे अन्नदाता है किसानों की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होने कहा कि व्यवहारिक रूप से जो भी किसानों के लिये सहयोग होगा हम सहयोग करेगें। हमारी सरकार किसानों के हित में अनेकों कार्य कर रही है।
अपर जिलाधिकारी/धान क्रय प्रभारी जय भारत सिंह ने बताया कि जनपद में 200 धान क्रय केन्द्र खोले गये है। वर्तमान तक 1738.770 मैट्रिक टन धान क्रय किया गया है। उन्होने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के 138 धान क्रय केन्द्र, एनसीसीएफ के 03 क्रय केन्द्र, पीसीयू के 20 क्रय केन्द्र, खाद्य विभाग के 25 क्रय केन्द्र व नेफैड के 14 धान क्रय केन्द्र खोले गये है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग राजपाल सिंह, मेयर रामपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, आरएफसी कुमांऊ मण्डल बीएस चलाल, अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, किसान ठा0 जगदीश सिंह, कर्मवीर सिंह, अमनिन्दर सिंह, लखविन्दर सिंह,जग्गा सिंह, बलविन्दर सिंह, गुरसेवक सिंह, गुरमीत सिंह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व किसान उपस्थित थे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad