


हल्द्वानी (प्रमोद कुमार की रिपोर्ट) आज शाम 4:00 बजे के लगभग मंगल पड़ाव में स्थित चंदौसी गजक की दुकान मे पिकअप घुस गई है दुकान दुकान स्वामी रवि हैं और दो बच्चे थे दुकान पर दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया है मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और गाड़ी का नंबर है यू 01 5650 महिंद्रा की पिकअप गाड़ी .गाड़ी में चावल लोड हुआ है ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि उसको मिर्गी का दौरा पड़ा था। घटना के समय दुकान स्वामी नहीं था उसके दो बच्चे बैठे हुए थे जो घायल हुए जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है ….

बच्चों की मां कमला ने बताया कि उनके पति कहीं आवश्यक कार्य के लिए गए हुए थे दोनों बच्चे दुकान पर बैठे हुए थे अचानक पिकअप आकर दुकान में घुस गई जिससे बच्चे घायल हो गए हैं। उधर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और तफ्तीश कर रही है।
ADVERTISEMENTS