
अल्मोड़ा विशेष संवाददाता विगत काफी समय से नरभक्षी गुलजार का आतंक पूरे कुमायूं में छाया हुआ है शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं से नरभक्षी गुलदार के हमले की सूचना ना आती हो ऐसे ही दुखदाई घटना बुधवार को शिवरात्रि के दिन एक अधेड़ महिला घास काटने गई उस पर साथ लगाए बैठे नरभक्षी गुलदार ने हमला कर दिया महिला का शव जंगल में पड़ा मिला हैसल्ट क्षेत्र के कूपी गांव में एक अधेड़ महिला को विगत शिवरात्रि के अगले दिन 2 मार्च को निवाला बना लिया।
विवरण के मुताबिक कार्बेट नेशनल पार्क की सीमा से लगे कूपी गांव में एक अधेड़ महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया है। महिला का क्षत- विक्षत शव जंगल से बरामद हुआ है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। सल्ट के कूपी गांव निवासी गुड्डी देवी (59) पत्नी महेश सिंह मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घर से नाश्ता करने के बाद पास के ही जंगल में अपने मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल चली गई। काफी देर तक गुड्डी देवी वापस नहीं आई तो उनके पति महेश सिंह उन्हें दोपहर जंगल में ढूंढने गए, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
जिसके बाद महेश वापस आ गए। देर शाम तक गुड्डी देवी के वापस ना आने की बात कही तो परिजनों को चिंता हुई किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीण एकत्र होकर फिर जंगल की ओर गए। इधर दूसरी ओर नरभक्षी गुलदार के आतंक से ग्राम वासियों में दहशत व्याप्त है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नरभक्षी गुलजार से मुक्ति दिलाई जाएl