

उधम सिंह नगर स्टाफ रिपोर्टर जनपद के काशीपुर में के चीमा चौराहे पर स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अज्ञात कारणों से लगी आग से शोरूम में रखा सारा कपड़ा अग्निकांड की भेंट चढ़ गया मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। विवरण के मुताबिक नगर के चीमा चौराहे के निकट मोहित पाल ने रिचलुक ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर कपड़े का शोरूम खोला है । आज दुकान का मैनेजर पवन व स्टाफ देर शाम शोरूम बंद कर चले गए। परंतु थोड़ी देर बाद ही शोरूम से धुंआ निकलता देखकर किसी ने शो रूम के मैनेजर पवन को फोन किया। पवन तुरंत शोरूम पर पहुंचा। जैसे ही दुकान का शटर उठाया भीतर से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने तक वहाँ सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। अभी आग में कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं हो पाया है।मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। आग लगने की सूचना पाकर आप नेता दीपक बाली भी मौके पर पहुंचे और मैनेजर पवन को सांत्वना दी।