बिग ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार:सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि देने चंडीघाट पर उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी सहित यूपी, उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद$ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के चंडी घाट पहुंचा। इस दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई नेताओं, साधु-संतों सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए शनिवार दोपहर को हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान पर पहुंचा।

इस दौरान बड़ी संख्या में नेताओं और साधु-संतों का हुजूम श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो वहीं हरिद्वार व ऋषिकेश से बड़ी संख्या में साधु-संत भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

श्रद्धांजलि देने वालों में वीआईपी रहे शामिल ..

चंडीघाट पर श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ. संजय निषाद, स्वतंत्रदेव सिंह, सुनील कुमार शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, गोरखपुर के सांसद रवि किशन के अलावा बड़ी संख्या में यूपी और उत्तराखंड के सांसद व विधायक मौजूद रहे।करीब 40 मिनट तक श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूर से ही पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजिल अर्पित की। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को शवदाह गृह ले जाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad