
रुद्रपुर। परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड के निर्देशों एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के आदेशों के क्रम में 16 नवम्बर 2026 से 22 नवम्बर 2026 तक प्रदेशव्यापी एक सप्ताह के विशेष सघन निरीक्षण अभियान के अंतर्गत रुद्रपुर क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बसों, स्कूल वैन, स्कूल कैब एवं यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह व सचिव, जिला विधिक एवं सेवा प्राधिकरण श्रीमती ममता पंत उधमसिंहनगर। द्वारा संयुक्त रूप से
विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच कर प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 60 वाहनों के चालान किए गए तथा 20वाहनों को सीज किया गया। प्रमुख अनियमितताओं के अंतर्गत निम्नानुसार चालानी कार्रवाई की गई—
चालान किए गए वाहन:>
बिना वैध बीमा-3.बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस_10,बिना फिटनेस प्रमाण पत्र-2,बिना फिटनेस प्रमाण पत्र-2.बिना टैक्स-6,बिना परमिट-3,बिना अग्निशमन यंत्र-1,बिना फर्स्ट एड बॉक्स-1.|इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग एवं मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन में भी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग द्वारा अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार पेटिका, वाहन की फिटनेस तथा चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों एवं चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।
साथ ही सभी स्कूल प्रबंधन, वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा उपकरण पूर्ण रखें तथा निर्धारित यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

