हरिद्वार: अर्धकुंभ 2027 के प्रथम चरण में ‘श्री पंचदशनाम’ जूना अखाड़े के नगर प्रवेश के पावन अवसर पर स्वामी वीरेंद्रानंद जी महाराज, हिमालय पीठाधीश्वर, का आगमन हुआ! ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

गोरखपुर पीठाधीश्वरआदित्यनाथ योगी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री बिष्ट जी के निधन पर संपूर्ण श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा गहरा शोक व्यक्त किया है…

हरिद्वार: अर्धकुंभ 2027 के प्रथम चरण में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के नगर प्रवेश के पावन अवसर पर स्वामी वीरेंद्रानंद जी महाराज, हिमालय पीठाधीश्वर, का आगमन हुआ।

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा विश्व के सबसे विशाल एवं प्राचीन अखाड़ों में से एक है। आदि गुरु शंकराचार्य जी द्वारा धर्म की रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से संन्यासी परंपरा को संगठित एवं स्थापित किया गया।

कुंभ मेले में जूना अखाड़े की भव्य पेशवाई एवं अमृत स्नान श्रद्धालुओं और संत समाज के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होते हैं। यह सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा, आध्यात्मिक शक्ति और संत संस्कृति का दिव्य स्वरूप है।

भगवान नारायण से प्रार्थना है कि हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 निर्विघ्न एवं भव्य रूप से संपन्न हो तथा समस्त विश्व में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

[ शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि ]

गोरखपुर पीठाधीश्वरआदित्यनाथ योगी जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री बिष्ट जी के निधन पर संपूर्ण श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा गहरा शोक व्यक्त करता है।

माताजी सावित्री जी केवल एक माता ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए राष्ट्रमाता के समान सम्माननीय थीं। उनके निधन से संत समाज एवं संपूर्ण जूना अखाड़ा परिवार शोकाकुल है।

इस दुःखद अवसर पर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा तीन दिवसीय शोक व्यक्त करते हुए अपने समस्त कार्यक्रम स्थगित रखेगा।

श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज जी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित काली मंदिर से लेकर भारतवर्ष में जूना अखाड़े के समस्त मठों, मंदिरों एवं आश्रमों में लगातार तीन दिनों तक शांति पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस माध्यम से राष्ट्रमाता सावित्री जी को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

जूना अखाड़े के श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री भारती जी, अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, शैलेंद्र महाराज, पत्रकार गोपाल रावत जी एवं महाकाल गिरि महाराज के सानिध्य में अखाड़े के कार्यक्रम 24 नवंबर से पुनः प्रारंभ होंगे।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त संत समाज को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति शांति शांति।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad