कुण्डा: [उधम सिंह नगर]SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन — सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

लाइन हाजिर किए गए चौकी प्रभारी: उपनिरीक्षक सौरभ भारती प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुण्डा,उपनिरीक्षक मनोज देव — प्रभारी चौकी मण्डी, कोतवाली कुण्डा..

➡️ कोतवाली कुण्डा क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु की घटना पर एसएसपी ने लिया कड़ा संज्ञान।

➡️ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी चेकिंग में लापरवाही बरतने पर दो चौकी प्रभारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई।

➡️ एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से दोनों चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर।

10 अक्टूबर कोतवाली कुण्डा क्षेत्रांतर्गत हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 07 व्यक्ति घायल हो गए थे, जबकि 03 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई थी।उक्त घटना के उपरांत क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा प्रभावी चेकिंग अभियान संचालित करने में लापरवाही का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad