ब्रेकिंग देहरादून:दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया,मुख्यमंत्री धामी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

सीएम धामी ने कांग्रेस की जातिवादी राजनीति पर हमला बोला..

देहरादून:उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मंत्री, विधायक भी मौजूद रहे।आर्य के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हर वर्ग का ख्याल रखती है और इस बार राज्यसभा उम्मीदवार में भी यही देखने को मिला है।साथ ही कांग्रेस की जातिवादी राजनीति पर भी सीएम धामी ने हमला बोला। उधर, निर्वाचन अधिकारी हेम पंत ने बताया कि नामांकन की प्रकिया के आखिर दिन अभी तक तीन नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई है। इनमे से केवल भाजपा उम्मीदवार ने ही नामांकन कराया है।

  • नामांकन की प्रक्रिया: दिनेश आर्य ने सुबह देहरादून विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा। नामांकन से पहले भाजपा विधायकों की एक बैठक भी आयोजित की गई थी।
  • टिकट की घोषणा: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो दिन पहले (4 अक्टूबर को) उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया था।
  • चुनाव की तारीख: इस राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होना तय हुआ है। हालांकि, उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने के कारण दिनेश आर्य की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
  • दिनेश आर्य के बारे में: वह नैनीताल के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वे राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad