बागेश्वर:गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर खेल विभाग द्वारा गुरुवार को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 300 बालक-बालिका धावकों ने प्रतिभाग किया। भागीरथी बाईपास से विधायक प्रतिनिधि भास्कर कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14 से 17 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 08 किमी तथा ओपन बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 10 किमी दौड़ आयोजित की गई। पुरुष वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से प्रारंभ होकर आरे बाईपास, कपकोट मोटरमार्ग एवं द्वारसो पुल से होते हुए डिग्री कॉलेज के गेट पर संपन्न हुई। महिला वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से शुरू होकर आरे बाईपास, कपकोट मार्ग एवं राप्रावि आरे से वापस लौटते हुए डिग्री कॉलेज के गेट पर समाप्त हुई।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल ने विभिन्न वर्गों में प्रथम से छठे स्थान तक रहे विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

अंडर-14 से 17 बालक वर्ग में जयदेव ने प्रथम, बलवंत राम ने द्वितीय, सूरज चन्द्र कनेरा ने तृतीय, प्रियांशु कुमार ने चतुर्थ, समर आर्य ने पंचम तथा भास्कर भट्ट ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में डौली फर्स्वाण प्रथम, रूची द्वितीय, प्रियंका तृतीय, पूजा चतुर्थ, आस्था जोशी पंचम तथा मोनिका आर्य षष्ठम स्थान पर रहीं।

ओपन बालक वर्ग में हिमांशु धामी ने प्रथम, अनिल कुमार ने द्वितीय, भावेश ने तृतीय, पंकज सिंह ने चतुर्थ, लोकेश कुमार ने पंचम तथा सूरज चन्द्र ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में स्नेहा ने प्रथम, करूणा कार्की ने द्वितीय, हर्षिता तिवारी ने तृतीय तथा अलिशा मनराल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार, शिखा बिष्ट, राजेन्द्र सिंह दफौटी, सुन्दर गढ़िया, अजय चन्दोला सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad