रुद्रपुर:छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश,छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट,भारी बारिश के दृष्टिगत जलभराव संभावित क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए तत्काल रिस्पांस के निर्देश,SSP अजय गणपति ने वायरलेस सेट के माध्यम से जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : छात्र संघ चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता
छात्र संघ चुनाव के दृष्टिगत SSP अजय गणपति द्वारा पूर्व में ही जनपद के समस्त अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। पुनः वायरलेस सेट के माध्यम से सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश।

चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, अव्यवस्था अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करें तथा किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।

भारी बारिश एवं जलभराव को लेकर भी पुलिस अलर्ट
भारी बारिश के चलते जलभराव एवं अन्य संभावित परिस्थितियों को लेकर SSP अजय गणपति ने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

जलभराव संभावित निचले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं ऐसे मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जहां बारिश के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना है।

सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखें।

कहीं जलभराव, सड़क बाधित होने अथवा आमजन के लिए आपात स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और आवश्यक सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराए।

बारिश के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए यातायात को सुचारू रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

SSP अजय गणपति का कड़ा संदेश
“छात्र संघ चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें।”

“भारी बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित स्थिति को लेकर पहले से सतर्क रहें। जलभराव संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad