


बागेश्वर :पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 01.09.2026 को प्रतिसार निरीक्षक दूरसंचार बागेश्वर श्री अजय पांडे के नेतृत्व में दूरसंचार पुलिस टीम तथा एनडीआरएफ द्वारा आनंदी एकेडमी बागेश्वर में आपातकालीन नंबर 112 के संबंध में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, अग्निकांड, आपदा, महिला संबंधी शिकायत अथवा चाइल्ड सेफ्टी से संबंधित आपात स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही 112 India App को डाउनलोड करने एवं उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
पुलिस टीम द्वारा Emergency Response Support System (ERSS) के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 112 सेवा को एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के रूप में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को 112 सेवा से संबंधित पंपलेट एवं प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।
साथ ही कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी नशे से बचाने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।