बागेश्वर:नमामि गंगे समिति की बैठक संपन्न, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन के निर्देश!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, 01 सितम्बर, |

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में नमामि गंगे जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों एवं निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों से विस्तृत अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निकायों, नगर पालिका, ग्राम पंचायतों एवं जिला पंचायत के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए स्पष्ट नीति एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओवरफ्लो हो रहे डस्टबिनों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा कूड़े के संग्रहण, परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था बनाने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका परिषद बागेश्वर को अपशिष्ट निस्तारण के लिए आवश्यक भूमि चिन्हित करने एवं भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चंद्र आर्या, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, विवेक परिहार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बागेश्वर विनोद जीना, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad