चम्पावत: आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, युवाओं को मिलेगा खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच,मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में खेल सुविधाओं के विस्तार को मिली नई गति,लगभग 9.52 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होंगी स्विमिंग पूल सहित आधुनिक खेल सुविधाएं@✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में जनपद चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिली है। 951.91 लाख रुपये की लागत से चम्पावत में ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है तथा टेंडर प्रक्रिया भी गतिमान हो गई है। पूल्ड आवास के पास स्थित गेस्ट हाउस के बगल में बनने वाला यह आधुनिक स्विमिंग पूल बच्चों, युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए वर्षभर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

परियोजना के अंतर्गत स्विमिंग पूल के साथ शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम एवं लॉन टेनिस कोर्ट जैसी खेल सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इन सुविधाओं के विकसित होने से जनपद में खेलों के लिए आधुनिक आधारभूत ढांचा तैयार होगा और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई खेल श्री रवीन्द्र कुमार ने बताया कि ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण से तैराकी के क्षेत्र में बच्चों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने में भी सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने परियोजना की स्वीकृति एवं टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि चम्पावत में विभिन्न खेल विधाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘खेलों इंडिया’ विजन के अनुरूप जनपद में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऑल वेदर स्विमिंग पूल सहित अन्य खेल सुविधाओं के निर्माण से चम्पावत में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी तथा नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad