हल्द्वानी:बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु नैनीताल पुलिस अलर्ट%✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी क्रम में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

नैनीताल पुलिस द्वारा पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल पुलिस की स्थानीय जनता से अपील है कि बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अफवाहपूर्ण सूचना पर ध्यान न दें और न ही उसे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित करें। किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad