किच्छा:एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख, ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियारों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

➡️ कोतवाली किच्छा पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को दबोचा

➡️ गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे 315 बोर एवं 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

किच्छा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, अवैध शस्त्रों की तस्करी/प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी किच्छा के निर्देशन में कोतवाली किच्छा पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में कोतवाली किच्छा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र कश्यप पुत्र राधे श्याम, निवासी निकट जनता स्कूल, वार्ड नं0 16, किच्छा, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष को चीनी मील के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई मे चेकिंग के दौरान अभियुक्त रोहित कश्यप पुत्र छोटे लाल, निवासी जनता स्कूल, विकास कालोनी, वार्ड नं0 16, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 22 वर्ष को किशनपुर किच्छा से 01 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad