गदरपुर: [उधम सिंह नगर] एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख, 50 हज़ार के अवैध डोडे के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार# ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

➡️ ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए तस्कर दबोचा ,6.705 किलोग्राम डोडा बरामद

रुद्रपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के निर्यात, तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान गदरपुर एनएच-74 पर वन विभाग बैरियर मसीद से लगभग 50 मीटर पहले काशीपुर हाईवे पर एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.705 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ।

पूछताछ एवं जांच में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंगली पुत्र रामभरोसे, निवासी ग्राम बिहारीपुर छेमरा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad