रानीखेत:जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत : ताड़ीखेत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों की प्रारंभिक पाठशाला परिवार से प्रारंभ होती है। जहां उन्हें संस्कार दिए जाते हैं। तत्पश्चात विद्यालय में शिक्षा के दौरान उन्हें समाज व रिस्तो के विषय में जानकारी दी जाती है। तथा उन्हें भविष्य बनाने की प्रेरणा भी यहीं से मिलती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले छात्रों को पुरस्कार से भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी,गुजराती सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ योगा की प्रस्तुति भी की। कार्यक्रम का संचालन धनाश्री पांडे, ज्योति बोरा व रुचिका ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डीसी जोशी, अनुराधा शर्मा, लाखन राणा, ललित रावत, निशू यादव पूरन सिंह मनराल, तापेश कांडपाल सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थी?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad