रुद्रपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया!✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर :मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं और फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की तो अनिश्चित कालीन आमरण अनशन किया जायेगा। धरने के दौरान राजकुमार ठुकराल ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक दल से जुड़े लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर वर्षों से निवास कर रहे वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से बड़ी संख्या में आपत्तियां लगाकर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ठुकराल ने कहा कि वार्डों, मलिन बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रें में बीएलओ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जनहित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन जानबूझकर सैकड़ों बेबुनियाद आपत्तियां लगाकर उनके कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। उनका आरोप था कि इन आपत्तियों को आज तक जांच और निस्तारण के लिए संबंधित बीएलओ के पास नहीं भेजा गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि फर्जी आपत्तियों के माध्यम से लोकतंत्र का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है। ठुकराल ने कहा कि वह स्वयं दस बार जनप्रतिनिधि रह चुके हैं, लेकिन उनकी माता दर्शना रानी के नाम पर भी आपत्ति दर्ज करा दी गई। उन्होंने बताया कि जब संबंधित आपत्तिकर्ता से बातचीत की गई तो उसने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया है। उनका आरोप है कि कई आपत्तियों पर आपत्तिकर्ताओं के हस्ताक्षर तक नहीं हैं, जबकि अनेक ऐसे लोगों के नाम पर भी आपत्तियां लगा दी गई हैं जो वर्षों से अपने परिवार के साथ स्थायी रूप से उसी क्षेत्र में निवास कर रहे हैं।पूर्व विधायक ने कहा कि वास्तविक मतदाताओं के नाम काटने के लिए सुनियोजित षडड्ढंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण का पर्दाफाश कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मतदाता सूची की शुचिता बनी रहे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर लोगों का विश्वास कायम रहे। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच नहीं कराई और न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करते हुए सभी फर्जी आपत्तियों की जांच कराने और वास्तविक मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर वह स्वंय एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करेंगे। एसडीएम के आश्वासन पर ठुकराल ने धरना समाप्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad