
चंपावत : जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र अधिकारी, बीजेपी प्रतिनिधि श्री सतीश चन्द्र पाण्डेय, बीजेपी से श्री शंकर दत्त पाण्डेय, श्री रोहित बिष्ट, श्री नंदन त्यागी, कांग्रेस प्रतिनिधि श्री चिराग फर्त्याल, बीएसपी के प्रतिनिधि श्री आनंद प्रसाद साहित निर्वाचन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।