
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, किच्छा हत्याकांड में प्रकाश में आए 02 शातिर बदमाशों को उत्तर प्रदेश भागने से पहले दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध देशी तमंचे एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद।
रुद्रपुर+ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को सघन बॉर्डर चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर द्वारा चौकी प्रभारी बाजार एवं चौकी प्रभारी रम्पुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर क्षेत्र में गश्त एवं बॉर्डर चेकिंग हेतु रवाना किया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लालपुर, किच्छा में हुए विक्रान्त बागी हत्याकांड में प्रकाश में आए सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर एवं अंकित सागर उर्फ गट्टी मोटरसाइकिल से ब्लॉक रोड होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर फरार होने की फिराक में हैं तथा उनके पास अवैध असलाह भी है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा ब्लॉक रोड पर तत्काल घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल तेज गति से पुलिस टीम की ओर आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवार दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु सतर्क पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर अभियुक्त सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस .315 बोर तथा अभियुक्त अंकित सागर उर्फ गट्टी के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ।
पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे पूर्व में भी हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। विक्रान्त बागी हत्याकांड में नाम प्रकाश में आने के बाद वे उत्तर प्रदेश भागने का प्रयास कर रहे थे। अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि वे सोशल मीडिया पर आपराधिक गतिविधियों से संबंधित वीडियो अपलोड करते रहते हैं तथा क्षेत्र के विभिन्न युवकों से उनका विवाद एवं मारपीट होती रहती है।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
- सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर पुत्र जय सिंह निवासी वार्ड नं०-07, शिवनगर, निकट शिव मंदिर के सामने वाली गली, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 23 वर्ष।
- अंकित सागर उर्फ गट्टी पुत्र सुरेश सागर निवासी वार्ड नं०-08, शिवनगर, निकट आस्था पब्लिक स्कूल, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 20 वर्ष।
पुलिस टीम:-
- निरीक्षक श्री प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर।
- उ0नि0 प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली रुद्रपुर।
- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा, कोतवाली रुद्रपुर।
- कांस्टेबल मोहन खाती, कोतवाली रुद्रपुर।
- कांस्टेबल दीपक कुमार, कोतवाली रुद्रपुर।