चम्पावत: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने पर जनपद में हर्ष! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत+ जनपद के लटोली गांव निवासी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को देश के प्रति उनकी असाधारण एवं विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए 29 जून 2026 को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से अलंकृत किए जाने पर पूरे जनपद में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।

लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी ने अपने दीर्घ सैन्य जीवन में श्रीलंका में ऑपरेशन पवन, पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों तथा जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक सहित अनेक महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित स्ट्राइक वन कोर के कमांडर तथा महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

इससे पूर्व उन्हें उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) तथा सेना मेडल (SM) से भी सम्मानित किया जा चुका है। परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित होना उनके अनुकरणीय नेतृत्व, अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का सर्वोच्च सम्मान है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि …

चम्पावत के लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी ने अपनी वीरता, अनुशासन और उत्कृष्ट सैन्य नेतृत्व से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सम्मान सम्पूर्ण जनपद के लिए गर्व का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad