
हल्द्वानी :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 श्री मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध तत्काल व सख्त वैधानिक कार्रवाई करने हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में, हल्द्वानी पुलिस ने सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विगत सोमवार. को वादिनी श्रीमती बसन्ती कार्की पत्नी स्व0 श्री भवान सिंह कार्की, निवासी- हीरानगर जेल रोड, हल्द्वानी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि उनके पुत्र दीपू ने अपने ही बड़े भाई प्रेम कार्की पर धारदार से ताबड़तोड़ कई वार किए हैं, जिससे प्रेम की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफ0आई0आर0 नं0- 214/2026, धारा- 190(1) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी:
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सीओ, हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित सुरागरसी-पतारसी करते हुए आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
दीपक कार्की उर्फ दीपू पुत्र स्व0 भवान सिंह कार्की, निवासी- जेल रोड, हीरानगर, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल (उम्र: 39 वर्ष)।
पुलिस टीम:-
उ0नि0 संजीत राठौड़–चौकी प्रभारी हीरानगर,हे0का0 मनोज टम्टा–चौकी हीरानगर।,का0 राहुल यादवl
.