‘SSP बोले— अब ‘Retire’ नहीं ‘Rewire’ होने और पैशन फॉलो करने का है समय ‘…










हल्द्वानी ::नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 06 पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
डॉ. मंजुनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत् है:
दान सिंह मेहता (उपनिरीक्षक ना०पु०- अधिवर्षता सेवानिवृत्त): आपने 01-10-1984 को 23वीं वाहिनी पी.ए.सी. मुरादाबाद से सेवा प्रारम्भ की थी। 41 वर्ष 08 माह 29 दिन की इस बेदाग सेवा के दौरान आपको स्वतंत्रता दिवस 2024 पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से भी नवाजा गया। जनपद नैनीताल में एसएसपी नैनीताल के बतौर पेशकार नियुक्त रहे।
2.श्री सतीश चन्द्र पाठक (अपर उपनिरीक्षक चालक-ऐच्छिक सेवानिवृत्त): 01-11-1986 को 31वीं वाहिनी पी.ए.सी. रूद्रपुर से नियुक्त हुए श्री पाठक ने 39 वर्ष 07 माह 29 दिन की उत्कृष्ट सेवा के उपरान्त अपनी स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ली।
3. श्रीमती जानकी डोबाल (अपर उपनिरीक्षक ना०पु० – अधिवर्षता सेवानिवृत्त): 31-12-1986 को जनपद बरेली (उ०प्र०) से सेवा में आईं श्रीमती डोबाल ने विभाग को अपने जीवन के उत्कृष्ट 39 वर्ष 06 माह समर्पित किए।
4.श्रीमती कृष्णा बिष्ट (अपर उपनिरीक्षक ना०पु०-अधिवर्षता सेवानिवृत्त): आपने 01-02-1989 को जनपद पौड़ी गढ़वाल से महिला कान्सटेबल के पद से सेवा शुरू की और कुल 37 वर्ष 04 माह 29 दिन की सराहनीय सेवा पूर्ण की।
5.श्री पुष्कर राम लोहिया (फार्मासिस्ट- अधिवर्षता सेवानिवृत्त): 21-08-1992 को जनपद मुरादाबाद से नियुक्त होकर आपने विभिन्न जनपदों के पुलिस चिकित्सालयों में 33 वर्ष 10 माह 09 दिन तक पूर्ण लगन एवं सत्यनिष्ठा से कर्तव्यों का निर्वहन किया।
6.श्री पूरन प्रसाद (अनुचर-अधिवर्षता सेवानिवृत्त): 01-09-1997 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर आपने मैस व्यवस्था को पूरी लगन और परिश्रम से संभाला तथा 28 वर्ष 09 माह 29 दिन की सेवा पूर्ण की।
अनुभव साझा कर भावुक हुए कर्मी
विदाई कार्यक्रम की शुरुआत में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजनों और सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विदा ले रहे पुलिस कर्मियों ने विभाग में अपने लंबे सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों और महत्वपूर्ण पलों को साझा किया, जिससे माहौल कुछ क्षणों के लिए भावुक हो उठा।
एसएसपी नैनीताल का प्रेरक संदेश: “पैशन को करें फॉलो”
कर्मियों को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुकरणीय सेवाओं की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने जीवन की नई पारी के लिए बेहद प्रेरक मंत्र देते हुए कहा:
“अब जीवन में ‘Retire’ नहीं, बल्कि ‘Rewire’ होने का समय है। विभागीय व्यस्तताओं के कारण जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें अब पूरा करें। अपनी रुचि के अनुसार अपने पैशन को फॉलो करें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें, स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें और अपनी जमापूंजी का सदुपयोग करें। अब अपने परिवार को पूरा समय दें और वेकेशन पर जाएं।”
नैनीताल पुलिस ने सभी सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
समारोह में मौजूद श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी समेत सभी अधिकारी व सह कर्मियों ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को स्वस्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दी।…






इस अवसर पर श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, श्री जसवीर चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, श्रीमती सुनीता कुंवर प्रभारी महिला हेल्पलाइन समेत अन्य प्रभारी, सहकर्मी एवं सेवानिवृत हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।