रुद्रपुर:संत कबीर की जयंती पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने स्थित संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संत कबीर के विचारों को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए सत्य, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत कबीर केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और मानवता के सच्चे संदेशवाहक थे। उन्होंने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, सद्भाव और सत्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत कबीर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि संत कबीर ने समाज को जाति, धर्म और पाखंड से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आपसी सौहार्द, समानता और भाईचारे की भावना के साथ समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संत कबीर का जीवन हमें सत्य, सादगी, सामाजिक समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पार्षद राजू कोली, पार्षद दर्शन कोली, पूर्व पार्षद प्रीति साना, उमा सरकार, बाबू विश्वकर्मा, नवीन खेतवाल, जमुना प्रसाद, कोमल राम कोली, दीपक सागर, हरप्रीत सिंह विर्क, ओमपाल कोली, गब्बर कोली, सतीश कोली, कांति रानी कोली, कमला देवी, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी, राजकुमारी, बबली, नन्ही देवी, नन्ही कोली, विद्या रानी, महेंद्रवती, राजू गुप्ता, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, चंद्रसेन कोली, राजवीर सिंह विर्क, सुखवंत सिंह विर्क, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली, शैलेंद्र कोली, आशीष श्रीवास्तव, देशराज कोली, सत्य प्रकाश कोली, रोहतास कोली, राकेश कोली, सोमपाल कोली, पप्पू कोली, सियाराम कोली, भूरा गुप्ता, जोहर गुप्ता, राजू, रामचंद्र, सोनू श्रीवास्तव, सतपाल गंगवार, राजेश सिंह, मनोज गंगवार, नारायण पाल, मनीष गंगवार, नंदकिशोर, शरीफ हुसैन, राजू गंगवार तथा जिला उपाध्यक्ष कोली समाज महेश कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad