‘मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, फायर सर्विस ने पाया नियंत्रण। ‘..


हल्द्वानी +मंगलवार को समय 19:02 बजे फायर स्टेशन हल्द्वानी को डायल-112/सीसीआर के माध्यम से केवीएम स्कूल, हीरा नगर, हल्द्वानी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
फायर ब्रिगेड की कार्यवाही
सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन हल्द्वानी से एक फायर टेंडर एवं अग्निशमन दल को तत्काल 19:03 बजे घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचकर आग की गंभीरता एवं तीव्रता का आकलन करने के उपरांत फायर स्टेशन हल्द्वानी से दो अतिरिक्त फायर टेंडरों को 19:10 बजे मौके पर भेजा गया।
अग्निशमन कर्मियों द्वारा त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए लगातार प्रयास किए गए तथा आग पर पूर्ण रूप से काबू पाकर उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। समय रहते आग को आसपास स्थित भवनों, अन्य बसों एवं निकटवर्ती संपत्तियों तक फैलने से रोक लिया गया।
घटना का विवरण
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि पार्किंग क्षेत्र में खड़ी दो बसें आग की चपेट में आ गई थीं। इसके अतिरिक्त भूतल पर स्थापित एक जनरेटर सेट भी आग से प्रभावित हुआ।
आग लगने का संभावित कारण
प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि आसपास वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था, जिसके कारण आग लगने की संभावना है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के उपरांत ही की जा सकेगी।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण वेल्डिंग कार्य प्रतीत हो रहा है। विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फायर विभाग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
दूसरी घटना में मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, फायर सर्विस ने पाया नियंत्रण
मीरा मार्ग स्थित माशा शूज नामक जूता दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।
उक्त दुकान श्री सुमेर सिद्दीकी पुत्र श्री मतीन सिद्दीकी की है। आग लगने से दुकान में रखा लगभग संपूर्ण सामान जलकर नष्ट हो गया है। घटना में हुए कुल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसकी विस्तृत जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
फायर सर्विस की तत्परता एवं शीघ्र कार्रवाई के चलते आग को आसपास के प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया तथा किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।