हल्द्वानी:चोरी हुई स्कूटी बरामद,विश्वजीत मण्डल अभियुक्त खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर निकाला # ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी + विगत 15 जून को वादी मनमीत सिंह सेठी पुत्र मनजीत सिंह सेठी निवासी ठंडी सड़क, भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK04AK-5111 चोरी होने के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर एफआईआर संख्या 199/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश हेतु निर्देशित किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एमबीपीजी ग्राउंड, हल्द्वानी क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

विश्वजीत मण्डल पुत्र कृष्णा मण्डल निवासी – खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र – 23 वर्ष

बरामदगी:-

  • चोरी की गई स्कूटी
  • चेसिस नंबर – ME4JK154JNW077639

पुलिस टीम

उ0नि0 कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव
. कानि0 धीरेन्द्र कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad