हल्द्वानी:एस.एस.पी नैनीताल ने कैंची धाम मेला- की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

एस.एस.पी नैनीताल ने कैंची धाम मेला- की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

हल्द्वानी + डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आगामी 15 जून 2026 को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज जन्मोत्सव मेला एवं भंडारा कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जनपद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेले की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देशः-

– जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षक यातायात, प्रभारी सीपीयू एवं संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर वाहनों को रोका अथवा डायवर्ट किया जाना है, वहां पर्याप्त संख्या में स्लाइड बैरियर, संकेतक बोर्ड एवं सूचना पट्ट स्थापित किए जाएं।

– अग्निशमन विभाग, एटीएस, बम निरोधक दस्ता एवं अन्य सुरक्षा इकाइयों को संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

– समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र एवं संपर्क मार्गों के महत्वपूर्ण स्थानों पर तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं एवं वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे।

– यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाली सामग्री, अवैध पार्किंग एवं सड़क किनारे रखे अवरोधों को तत्काल हटाने हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

– सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष मोबाइल पार्टियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों एवं यातायात कर्मियों की तैनाती कर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

– सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (PA System) के माध्यम से मेले की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पार्किंग स्थलों, शटल सेवा संचालन स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित कर श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

– सोशल मीडिया एवं साइबर सेल को भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

– मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर सर्विस एवं आपदा राहत टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु प्रभावी कार्य-योजना तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

– श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रमुख पार्किंग स्थलों एवं यातायात डायवर्जन प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सूचना व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

– बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था संबंधी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

बैठक में डॉ जगदीश चन्द्र एसपी नैनीताल, मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल एसपी कार्यालय, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक लाइन, निरीक्षक एलआईयू, रीडर टू एसपी क्राइम, स्टेनो एसएसपी, यातायात निरीक्षक हल्द्वानी, प्रभारी सीपीयू, रीडर एसएसपी, एसआईएमटी एवं पीआरओ।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग:

क्षेत्राधिकारी नैनीताल, क्षेत्राधिकारी भवाली, निरीक्षक रेडियो नैनीताल, प्रभारी निरीक्षक भवाली, प्रभारी निरीक्षक भीमताल, प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, यातायात निरीक्षक भवाली एवं यातायात निरीक्षक नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad