ब्रेकिंग हल्द्वानी:अमेज़न के गोदाम में लगी भीषण आग, दो की दर्दनाक मौत+ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रामपुर रोड स्थित अमेज़न के गोदाम में लगी आग पर पुलिस और फायर सर्विस ने पाया काबू“…

हल्द्वानी : विगत रात्रि लगभग 23:50 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के रामपुर रोड पर शीतल होटल के सामने स्थित अमेज़ॉन के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना हल्द्वानी पुलिस बल और अग्निशमन(फायर सर्विस) की टीमें बिना किसी देरी के तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी भी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली।

संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्य:
गोदाम में आग काफी भीषण थी। पुलिस और फायर सर्विस की टीमों ने अत्यंत सूझबूझ और संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और उसे बुझाया।..

दो कर्मियों की दुःखद मृत्यु:
आग बुझाने के पश्चात जब गोदाम के भीतर गहन सर्च अभियान चलाया गया, तो वहां कार्यरत दो व्यक्तियों की गंभीर रूप से झुलसने तथा अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से दुःखद मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया। मृतकों मैं

.नरेन्द्र प्रसाद (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र श्री सदी राम, निवासी- बागजाला, गोलापार,

.अमित आर्य (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र श्री प्रताप राम, निवासी- पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी।……

पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही तथा आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। वर्तमान में मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad