
ताड़ीखेत:( रानीखेत )उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा से रामनगर की ओर जाते हुए वरीष्ठ कांगेसी कुलदीप बिष्ट के निवास पर जाकर उनकी धर्मपत्नी अनुराधा बिष्ट का हालचाल जाना।
गौरतलब है कि अनुराधा बिष्ट कुछ समय पूर्व ताड़ीखेत क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु भी हो गई थी। लंबे उपचार के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित पांडेय, सतीश नेगी, मनोज बिष्ट सहित कई कार्यक्र मौजूद रहे।
इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, सामाजिक विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनुराधा बिष्ट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सभी से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।